क्रमाॅंक:- 516, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास
भारत के चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास।
इसरो को था सफलता का विश्वास।।
भारत का दूसरा घर अंतरिक्ष पर बन गया।
धरती से आज चंद्रयान चाँद पर पहुँच गया।।
चंद्रयान के सफल लैंडिंग से झूम उठा संसार।
चंद्रयान दिवस मनायेंगे खुशियाँ भर अपार।।
बन गया चौथा देश देकर शुभ संदेश।
चीन,रूस,अमेरिका,भारत गर्वित परिवेश।।
तिरंगा शान से लहराएगा खुशियों में हैं लोग।
वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई प्रिय हुआ शुभ योग।।
भारत के चंद्रयान-3 से मजबूत बनी पहचान।
सारे जगत में कहलाया मेरा भारत महान।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 516, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास "
एक टिप्पणी भेजें