क्रमाॅंक:- 521, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- बदलाव देख लो
एक बार प्यार का इजहार करके देख लो।।
संवर जायेगा जीवन अपना बना के देख लो।
जीवन महक जायेगा प्रीत बना के देख लो।।
जीवन के कठिन राहों में परीक्षा लेकर देख लो।
जीवन सजा संस्कारों से कुछ दिन रूक के देख लो।।
सुंदर मन के भाव को आजमा कर देख लो।
सदा मुझसे प्यार मिलेगा इश्क करके देख लो।।
प्रेम राह में चल रहा प्रिय को तुम देख लो।
प्रेम से महके जीवन को एक बार देख लो।।
प्रिय से प्रेम की कड़ी में राधाकृष्ण देख लो।
जीवन को संवार कर फूल खिला के देख लो।।
सुंदर प्रेम भाव से सजे जीवन को देख लो।
जब से जीवन में आये मेरे बदलाव को देख लो।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 521, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- बदलाव देख लो "
एक टिप्पणी भेजें