क्रमाॅंक:- 528, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- मोर छत्तीसगढ़ महतारी

क्रमाॅंक:- 528, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- मोर छत्तीसगढ़ महतारी

सुंदर प्यारा राज्य 'छत्तीसगढ़'  उनका नाम।
कहलाता 'धान का कटोरा' सुंदर करके काम।।
छत्तीसगढ़ महतारी का एक अलग ही पहचान।
जन-जन करते हैं छत्तीसगढ़ महतारी के बखान‌‌।।
जब से सुंदर राज्य बना लोग मिट्टी को पहचानी।
प्रिय सबको सुनाता रहा छत्तीसगढ़ की कहानी।।

अंग्रेजों ने अत्याचारों से देश को बर्बाद किया।
अंग्रेजों के शासक ने सुंदर धरा पर राज किया।।
रंगभेद के नाम पर लोगों में ईष्या फैलाए।
अंग्रेजी शासक स्थापित कर खुद राजा कहलाए।। 
अंग्रेजों के अत्याचार से दुख में बिता जिन्दगानी।
प्रिय सबको सुनाता रहा छत्तीसगढ़ की कहानी।।

भ्रष्टाचारी नेताओं से छ.ग. हुआ बर्बाद।
मानव जान बचाने को करते रहे फरियाद।।
सुंदर कौशल देश में अंग्रेजों का तूफान।
बिलासा देवी,वीर दुर्वासा हुए कुर्बान।।
पुनाराम जी ने छ.ग. उजागर कर दिया।
छत्तीसगढ़ के वीर ने सब में जोश भर दिया।। 
वीर नारायण सिंह का जन-जन थी दीवानी। 
प्रिय सबको सुनाता रहा छत्तीसगढ़ की कहानी।।

छत्तीसगढ़  महतारी  के  वीर  पूत  थे  महान।
पंडवानी गायिका तीजन बाई थी छ.ग. की शान।।
सुर सरताज नितीन दुबे का अद्भुत है अंदाज।
सरला,स्वर्णा,चम्पा पर हमको है नाज।।
छत्तीसगढ़ के सुंदरता को सभी ने पहचानी।
प्रिय सबको सुनाता रहा छत्तीसगढ़ की कहानी।।

अंग्रेजों के जनरल ने लिया था  निर्दोषों की जान।
बड़ा ही डरावना था सोनाखान का युद्ध।।
छ.ग. महतारी के पूत अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए।
छत्तीसगढ़िया वीरों ने अंग्रेजों को मार भगाए।।
छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों की बात है बतानी।
प्रिय सबको सुनाता रहा छत्तीसगढ़ की कहानी।।

1 नवंबर 2000 को बना  छत्तीसगढ़ राज्य।
छत्तीसगढ़ महतारी का नारा गूँजा बनकर काव्य।। 

हवा के झोंकों से धान के बाली फहराए।
छत्तीसगढ़ महतारी के लुगरा हवा में लहराए।।
छत्तीसगढ़ के शान को मानव दिल में भरना है।
छत्तीसगढ़ के वीर शहीदों को याद हमको करना है।।
हिन्दू-मुस्लिम,बौद्ध-जैन,सिक्ख-ईसाई।
करना नहीं कभी लड़ाई सभी है भाई-भाई।।
कहे 'प्रिय' आज छत्तीसगढ़िया देते कुर्बानी।
प्रिय सबको सुनाता रहा छत्तीसगढ़ की कहानी।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

0 Response to "क्रमाॅंक:- 528, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- मोर छत्तीसगढ़ महतारी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article