क्रमाॅंक:- 527, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- भारत के दो लाल
अहिंसा के पुजारी से हिंद बना महान।।
सादगी बना लाल बहादुर शास्त्री की पहचान।
माँ भारती के पूत को याद करेगा हिन्दुस्तान।।
महात्मा गाँधी ने स्वराज को आगाज किया।
वीरों की शहादत से देश को आजाद किया।।
सत्याग्रह,आंदोलन और अनशन को हथियार बनाया,
अंग्रेजों के गुलामी से हिंद देश को आबाद किया।।
लाल बहादुर शास्त्री जयघोष से हुए अमर।
गाँधी और शास्त्री से हिंद को मिला नया डगर।।
भारत के दो लाल ने माँ भारती का मान बढ़ाया।
आजादी के दो लाल को याद रखेगा गाँव,शहर।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 527, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- भारत के दो लाल "
एक टिप्पणी भेजें