क्रमाॅंक:- 542, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार,छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- अवधपुरी के लाल
अवधपुरी के मान है सुंदर उनका नाम।।
मानव का उद्धार किया है मर्यादा श्रीराम।
सदा मर्यादा में रहे किये है अच्छे काम।।
मर्यादा का स्वरूप है रघुनंदन श्रीराम।
जपते रहो संसार में रघुनंदन का नाम।।
सदा अवध के लाल को कहते मर्यादा राम।
अवधपुरी के लाल है सिया पति श्रीराम।।
नेक कर्म से संसार में अमर हुआ श्रीराम।
लोग कल्याण से बना राघव का पहचान।।
मर्यादा पुरुषोत्तम ने किया जग का उद्धार।
मानव हितकारी बना किया अवध से प्यार ।।
✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 542, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार,छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- अवधपुरी के लाल"
एक टिप्पणी भेजें