क्रमाॅंक:- 543, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार,छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- रोम-रोम में राम राम
मन में जब विश्वास हो, राम नाम तू बोल।।1।।
कौशल्या के लाल हैं, सीता के रघुनाथ।
स्मरण करो श्रीराम का, सबका देगा साथ।।2।।
जग के पालनहार है, रघुनंदन श्रीराम।
दो शब्दों से है बना, रघुनंदन का नाम।।3।।
जग पालक श्रीराम का, करो नहिं कभी त्याग।
सुनकर राघव नाम को, मानव कभी न भाग।।4।।
रोज सवेरे शाम को, जपता हूँ श्रीराम।
जब भी आए दु:ख तो, राम नाम को थाम।।5।।
रघुनंदन श्रीराम ने, किया जगत उद्धार।
राम नाम जपते रहो, सपना हो साकार।।6।।
रोम-रोम में राम है, राम नाम आधार।
राम नाम के भक्ति से, करले बेड़ा पार।।7।।
✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 543, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार,छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- रोम-रोम में राम राम "
एक टिप्पणी भेजें