क्रमाॅंक:- 639,सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार,छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- 'हिटमैन' का सम्मान
'हिटमैन' का सम्मान
राष्ट्रपति के हाथ से, मिला उच्च सम्मान।
रोहित ने चमका दिया, भारत का अभिमान।।
'हिटमैन' के नाम से, गूंज रहा संसार।
अद्भुत खेल दिखाकर ही, पाया यह उपहार।।
बल्ला जब घूमा सदा, बरसे रन बेजोड़।
खेल भावना से सदा, जीते दिल के कोर।।
तीन अनोखे जड़े हैं, जिसने महा-शतक।
कीर्ति पताका उड़ रही, अम्बर के तट तक।।
टी-ट्वेंटी के विश्व में, जीता कप महान।
कप्तानी की धार से, बढ़ी देश की शान।।
चैंपियंस की जंग में, लहराया फिर ताज।
रोहित की इस जीत पर, नाज करे समाज।।
संकट में भी शांत रह, दिखाई सही राह।
वीर सिपाही टीम के, भरते जिनकी चाह।।
दिल्ली के दरबार में, गूंजी तालियाँ आज।
पद्मश्री से सज गया, क्रिकेट का सरताज।।
कोटि-कोटि जन-हृदय में, बसते रोहित आज।
खेल-कला से जीत लिया, पूरे जग का राज।।
नई पीढ़ी के लिए, बने प्रेरणा रूप।
मेहनत से पाया यहाँ, यश का दिव्य अनूप।।
परमानंद निषाद 'प्रिय'
0 Response to "क्रमाॅंक:- 639,सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार,छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- 'हिटमैन' का सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें