क्रमाॅंक:- 643,सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार,छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- जन्मदिन की मंगल कामना बहन
जन्मदिन की मंगल कामना बहन
ऋचा बहन को जन्म की, मिलें बधाई आज।
खुशियों से आँगन भरे, सिद्ध होंय सब काज।।
जिसके आने से सजे, जीवन में नव रंग।
सदा रहे ऋचा बहन, खुशियों के ही संग।।
हर सपना सच हो तुम्हारा, छू लो तुम आकाश।
जीवन में फैला रहे, सदा ज्ञान प्रकाश।।
उत्तम स्वास्थ्य समृद्धि हो, यश का हो विस्तार।
ईश्वर तुम पर बरसाए, कृपा अमित अपार।।
अधरों पर मुस्कान की, सजी रहे यह धार।
जन्मदिन के अवसर मिले, तुमको स्नेह अपार।।
कदम चूमे सफलता सदा, बढ़े तुम्हारा मान।
जग में चमके नाम यह, जैसे चंदा भान।।
विघ्न-बाधाएँ दूर हों, सुगम बने हर राह।
पा जाओ तुम लक्ष्य को, मन में जो है चाह।।
कुल का तुम गौरव बनो, माता-पितु की आस।
तुमसे महके यह भुवन, जैसे शुभ पलास।।
फूलों जैसी महकती, रहे तुम्हारी प्रीत।
जीवन के हर मोड़ पर, मिले तुम्हें ही जीत।।
हर्षित होवे मन सदा, जीवन हो सुखमय।
जनमदिवस की प्रार्थना, होवे सब मंगलमय।।
परमानंद निषाद 'प्रिय'
0 Response to "क्रमाॅंक:- 643,सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार,छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- जन्मदिन की मंगल कामना बहन"
एक टिप्पणी भेजें