भाईदूज के पावन पर्व पर कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- भाई दूज का पर्व
भाई दूज का पर्व
भाईदूज का पर्व आया,
खुशी का मौसम छाया।
बहना,भाई के कलाई में रेशम बाँधे,
बहन ने भाई को तिलक लगाया।1।
भाई बहन का रूठना मनाना,
जीवन में लगा रहता है।
रूठे बहन को भाई मनाने,
बहन के घर आता है ।2।
भाई दूज है प्रेम का प्रतीक,
खुशी के पर्व से महक उठे।
बहना घर को महकाती है,
भाई दूज में जीवन महक उठे।
हर गिले शिकवे भूला दो,
प्रेम रूपी प्रकाश फैला दो,
भाईदूज के इस पावन पर्व पर,
खुशी का बहार फैला दो।4।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "भाईदूज के पावन पर्व पर कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- भाई दूज का पर्व"
एक टिप्पणी भेजें