कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- पृथ्वी दिवस
पृथ्वी दिवस
भगवान ने बनाया अनमोल वस्तु,
जहाँ हम निवास करते है।
उस निवास का भगवान ने
पृथ्वी का नाम दिया।
पृथ्वी पर मिलने वाली वस्तु का,
इस्तेमाल कर रहे हर मानव।
पृथ्वी में संकट बढ़ रहा प्रदूषण से,
न ही जल,न ही वायु अब शुद्ध है।
स्वास्थ्य जीवन जीना है तो,
सफाई से रहना जरूरी है।
वातावरण को बचाना है तो,
रासायनिक खाद्यों का प्रयोग,
हमें कम करना है।
पृथ्वी को हमे बचाना है,
जल बर्बाद नहीं करना है।
वृक्ष ज्यादा से ज्यादा लगाओ,
अपने जीवन को सुरक्षित पाओ।
ग्रीन हाऊस प्रभाव रोकें हम,
आओ मिलकर वृक्ष लगाए हम
वृक्ष की कटाई अब बंद करो,
और पृथ्वी का सुरक्षा करो।
पृथ्वी हमारी मां है,
जिससे जीवन मिलता है।
पर्यावरण गतिविधि अपनाओं,
पृथ्वी को सुरक्षित बनाओ।
आओ हम सब मिलकर आज,
संकल्प लें पृथ्वी बचाने का।।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- पृथ्वी दिवस"
एक टिप्पणी भेजें