क्रमाॅंक:- 216, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- षष्ठम् रूप- माॅं कात्यायनी
माॅं कात्यायनी
नव दुर्गा का रूप है; षष्ठ रूप अवतार।
माता के वरदान से; हरपल मिलता प्यार।।१।।
ॠषिमुनि तो हरपल जपे; कात्यायन के नाम।
कात्यायनी सुनाम से; सफल होत हर काम।।२।।
कात्यायनी सुमात ने; दुष्टों करें प्रहार।
चतुर्भुजा धारी किया; महिषासुर संहार।।३।।
हर इंसान निरोग हो; जपते देवी नाम।
करूँ वंदना मात की; रोज सुबह अरु शाम।।४।।
षठ दिन माँ कात्यायनी; आई मेरे द्वार।
कात्यायन माँ रूप से; हमको मिलता प्यार।।५।।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 216, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- षष्ठम् रूप- माॅं कात्यायनी"
एक टिप्पणी भेजें