क्रमाॅंक:- 346, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- संजीवनी
युद्ध के मैदान में लगा शक्ति बाण।
श्रीराम प्रभु के आज्ञा से संजीवनी लाए हनुमान।।
हर संकटों का सामना कर बूटी लाने हनुमान।
अंजनी पुत्र हनुमान ने बचाएं लखन के जान।।
जब तक मुर्छित था लखन विलाप में रहे श्रीराम।
संजीवनी बूटी लाए लेकर श्रीराम का नाम।।
छा गया था ऐसा मंजर वानर सेना शांत।
श्रीराम वानर सहित सबके मन अशांत।।
संकट मोचन हनुमान बड़ा ही बलवान।
मन में सीताराम का वास अंजनी पुत्र हनुमान।।
सुनो कहानी वीर का बजरंगी हनुमान।
श्रीराम भक्ति से हनुमान का बना पहचान।।
जीवन खुशी से जियो ले हनुमान का नाम।
सच्चे मन से याद करो सफल होगा काम।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 346, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- संजीवनी "
एक टिप्पणी भेजें