क्रमाॅंक:- 589, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार,छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना-कवि-धर्म और आत्म-बोध

क्रमाॅंक:- 589, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार,छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना-कवि-धर्म और आत्म-बोध

             कवि-धर्म और आत्म-बोध

सत्य लिखो तज मोह सब, तजो जगत का शर्म।
सृजन साधना है प्रखर, यही तुम्हारा धर्म।।

सुख-दुख है मन का भरम, लिखो आत्म का बोध।
साक्षी होकर जगत में, तजो लोभ अरु क्रोध।।

लिखो देह की डोली अब, लिखो काल की धार।
पर्व-उत्सव सब स्वप्न हैं, सत्य एक करतार।।

लिखो व्यथा संसार की, लिखो शून्यता शोर।
सत्ता मृग-तृष्णा यहाँ, प्रभु सुमिरन की ओर।।

संस्कृति मन का दीप है, लिखो न्याय की ज्योत।
पतझड़-सावन देह है, आत्मा प्राण-असोत।।

तजो देवल और द्वार को, मेटो मन का मान।
घट-घट में जो रम रहा, लिखो वही भगवान।।

क्षणभंगुर संसार यह, लिखो प्रखर इतिहास।
बीत गया सो राख है, आज श्वास ही खास।।

लेखन से ऐसा जगे, शुद्ध ज्ञान-प्रकाश।
मिटे युद्ध की वासना, हो शांति-आकाश।।

                        परमानंद निषाद 'प्रिय'

0 Response to "क्रमाॅंक:- 589, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार,छत्तीसगढ़ से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना-कवि-धर्म और आत्म-बोध"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article